केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर
पर्रिकर ने मांडोवी नदी पर बने देश के तीसरे सबसे बड़े केबल स्टे ब्रिज –
अटल सेतु का उद्घाटन किया। 5.1 किलोमीटर लंबे इस ब्रिज से पणजी में
ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगी निजात।
अपने समुद्री तटों और
पर्यटन के लिए मशहुर गोवा के लोगों को पुल के रूप में कल एक नायाब तोहफा
मिला। पणजी के मंडोवी नदी पर बने 5.1 किलोमीटर लंबे केबल पुल का कल
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने
उद्घाटन किया। मंडोवी नदी पर बने अटल सेतू से न केवल पणजी के यातायात पर
दवाब कम होगा बल्कि पोंडा और ओल्ड गोवा के रास्ते मुंबई के लिए बेंगलुरू से
आने वाले यातायात को राष्ट्रीय राजमार्ग 17 की तरफ ले जाने में आसानी
होगी।