सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एके सीकरी ने एम नागेश्वर राव को सीबीआई का
अंतरिम निदेशक नियुक्त किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से
खुद को अलग कर लिया है.
न्यायमूर्ति एके सीकरी की अध्यक्षता वाली
पीठ ने सीबीआई के अंतरिम निदेशक मामले की सुनवाई शुक्रवार के लिए सूचीबद्ध
की है, अब दूसरी पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी. पिछली सुनवाई के दौरान
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था.