भारत

14 साल फिर बीजेपी में लौटे बाबू लाल मरांडी

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 14 वर्षों के बाद आज एक बार फिर भाजपा के हो गये. इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह मौजूद थे. इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि बाबू लाल मराडी की वापसी से पार्टी की ताकत झारखंड में कई गुना बढ़ जाएगी।झारखंड की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी झारखंड विकास मोर्चा यानि जेवीएम का सोमवार को भाजपा में विलय हो गया। राज्य की राजधानी रांची में एक कार्यक्रम के जरिए जेवीएम के नेता और झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इसकी घोषणा की। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास समेत दोनों दल के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। अमित शाह ने बाबूलाल मरांडी का खुले दिल से स्वागत किया और कहा कि भाजपा को अब नई ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें 2014 से ही वापस लाने की कोशिश में थी।भाजपा में शामिल होने के बाद अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वो एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में शामिल हुए हैं और उन्हें पद का कोई लालच नहीं है।बाबूलाल मरांडी पहले भी भाजपा में ही थे और झारखंड राज्य के गठन के बाद उन्होंने राज्य के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा सरकार का गठन किया था लेकिन 2006 में भाजपा से मतभेद होने के बाद उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर झारखंड विकास मोर्चा का गठन किया था। अब 14 साल बाद मरांडी की घर वापसी हुई है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि हाल ही में राज्य की सत्ता से बाहर होकर विपक्ष में बैठी भाजपा को बाबूलाल मरांडी की वापसी से कितनी मज़बूती हासिल होती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five × five =

Most Popular

To Top