अदेल अब्दुल मेहदी ने कल प्रधानमंत्री पद की शपथ ली अदेल अब्दुल मेहदी इराक के नए प्रधानमंत्री बन गए है। उन्होंने कल प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 22 कैबिनेट मंत्रियों में से स्वीकृत 14 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। इसके लिए संसद का अधिवेशन आधी रात के बाद तक चला। आठ मंत्रालयों के बारे में अभी फैसला होना है, जो दो नवंबर की आखिरी तारीख से पहले लिया जाएगा। नए प्रधानमंत्री मेहदी के सामने इस्लामिक स्टेट संगठन के साथ संघर्ष के बाद देश के पुनर्निर्माण की भारी जिम्मेदारी है।
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने बयान देकर कहा कि पत्रकार ख़ाशोगी की हत्या मामले में अपराधियों को दी जाएगी सज़ा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा है कि तुर्की में सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशोगी की हत्या मामले में सभी ज़िम्मेदार ‘अपराधियों’ को सज़ा दी जाएगी। राजधानी रियाद मेंएक कार्यक्रम में मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सभी सऊदी लोगों के लिए यह अपराध दुखदायी है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह तुर्की के साथ कोई अनबन नहीं करेंगे। हालांकि, सऊदी इन आरोपों कोख़ारिज करता रहा है कि इस हत्या में क्राउन प्रिंस की कोई भूमिका है। दो अक्तूबर को ख़ाशोगी इस्तांबुल के सऊदी दूतावास में गए थे जहां उनकी हत्या कर दी गई थी। तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यपअर्दोआन ने कहा है कि पत्रकार और सऊदी सरकार के आलोचक ख़ाशोगी की सऊदी ख़ुफ़िया और अन्य अधिकारियों ने मिलकर योजनाबद्ध ‘राजनीतिक हत्या’ की है।
यह सामग्री हिलेरी क्लिंटन के न्यूयॉर्क स्थित घर और ओबामा के वॉशिंगटन स्थित घर पर भेजी गई। सीक्रेट सर्विस ने भेजे गए...
पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में तुर्की मीडिया के अनुसार जांचकर्ताओं को सऊदी वाणिज्य दूतावास की एक कार के अंदर...
पहले विश्व युद्ध के दौरान हायफ़ा सेमैट्री में शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजली भेंट जेरूसलम – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह...
कैनबरा – ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने सोमवार को संसद में अपने भावुक संबोधन के दौरान बाल यौन उत्पीड़न के पीड़ितों...
वाशिंगटन – अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में पिछले सप्ताह हुए आतंकी हमले में अमेरिकी सेना के ब्रिगेडियर जनरल जेफरी स्माइली को भी...
देश में प्रत्यक्ष कर संग्रह शुद्ध रूप से चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक सालाना आधार पर 15.7 प्रतिशत...
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकार जमाल-खशोगी की मौत पर झूठ बोलने के लिए सऊदी अरब की आलोचना की है। अमेरिका...
चक्रवाती तूफान विला के चलते मैक्सिको ने अपने तटीय क्षेत्रों में जारी की चेतावनी। राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र ने इसे विनाशकारी तूफान की...