राजस्थान

कोविड वैक्सीन की 320 डोज गायब होने का मामला, आईपीसी की धारा 380 में दर्ज हुई एफआईआर

Posted on

कोविड वैक्सीन चोरी होने की जानकारी सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है । कांवटिया अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जांच में नतीजा विफल रहने के बाद अब मामला शास्त्री नगर थाने पहुॅच गया है । शास्त्री नगर थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि कांवटिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ.हर्षवर्धन की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया है ।
अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया है कि कांवटिया अस्पताल में 11 अप्रैल को को 200 कोवैक्सीन की डोज कोल्ड स्टोरेज में स्टॉक में थी । वहीं 12 अप्रैल को फिर अस्पताल प्रशासन को 489 डोज और मुहैया कराई गई थी । जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने स्टॉक की जांच की तो 320 कोवैक्सीन की डोज कम मिली । उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से कोल्ड स्टोरेज में रखी वैक्सीन की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात रहते है ।
फिलहाल पुलिस जांच के लिए अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरें खंगाल रही है । माना जा रहा है कि जल्द कोविड वैक्सीन चोरी के मामले में खुलासा सामने आ सकता है ।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO