व्यापार

भगोड़े मेहुल चौकसी के प्रत्यर्पण की तैयारी तेज

Posted on

बॉम्बे हाई कोर्ट को पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों रुपये के घोटाले के मुख्य आरोपी फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति पर विशेषज्ञों की एक टीम रिपोर्ट देगी।कोर्ट ने यह रिपोर्ट इसलिए मांगी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोकसी हवाई यात्रा के लिए फिट है या नहीं। साथ ही कोर्ट ने चोकसी के वकीलों से सोमवार तक अपनी नवीनतम चिकित्सा रिपोर्ट टीम को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके बाद टीम 9 जुलाई को अपनी रिपोर्ट को अदालत में दायर करेगी। इस मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी ED ने मुंबई कोर्ट के समक्ष कहा कि चोकसी को एंटीगुआ से भारत लाने के लिए वह मेडिकल एक्‍सपर्ट के साथ एयर एंबुलेंस उपलब्‍ध कराने को तैयार है। भारत में उसके इलाज की समुचित व्‍यवस्‍था भी की जाएगी। बता दें कि चोकसी ने अदालत से गुहार लगाई थी कि ED द्वारा अदालत में दायर उस आवेदन को खारिज किया जाए जिसमें उसे एक भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की मांग की गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO