खेल

IPL में आरसीबी हुई प्ले ऑफ की रेस से बाहर

Posted on

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मंगलवार को हुआ आईपीएल का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है। इसी के साथ विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।बारिश के कारण मैच को 5-5 ओवर का किया गया। आरसीबी ने 7 विकेट पर 62 रन बनाए। बैंगलोर के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 25 और एबी डि विलियर्स ने 10 रन का योगदान दिया। राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल ने हैट्रिक ली। जवाब में  राजस्थान का पहला विकेट 41 के स्कोर पर संजू सैमसन 28 के तौर पर गिरा, फिर बारिश आ गई और मैच रद्द करना पड़ा।बैंगलोर को सीजन का अपना अंतिम मैच आगामी शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO