संसार

यूएनएससी में टेरर फंडिंग पर पास हुआ प्रस्ताव

Posted on

आतंकवाद पर लगाम लगाने के क्रम में भारत को मिली बड़ी कामयाबी

आतंकवाद पर लगाम लगाने की कोशिशों में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा समिति में शुक्रवार को एक प्रस्ताव पास किया गया है जिसका मकसद आतंकी संगठनों को मिलने वाली फंडिंग पर रोक लगाना है यानी जो देश या तत्व आतंकी फंडिंग को बढ़ावा देते हैं उनके खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के स्तर पर कार्रवाई की जा सकेगी। इस प्रस्ताव के पास होने के मौके पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी सदस्य सैयद अकबरुद्दीन ने पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के द्वारा पास किया गया ये प्रस्ताव आतंकी फंडिंग पर लगाम लगाएगा। जो देश आतंकियों को पनाह दे रहे हैं, वह लगातार इस तरह के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO