संसार

अल्जीरिया के सैन्य प्रमुख ने राष्ट्रपति को हटाने की मांग की

Posted on

अल्जीरिया के आर्मी चीफ ऑफ़ स्टाफ़ ने मांग की है कि राष्ट्रपति अब्देलअज़ीज़ को शासन करने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाए जिनके ख़िलाफ़ कई हफ्तों से विरोध प्रदर्शन हो रहा है.

अल्जीरिया के आर्मी चीफ ऑफ़ स्टाफ़ ने मांग की है कि राष्ट्रपति अब्देलअज़ीज़ को शासन करने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाए जिनके ख़िलाफ़ कई हफ्तों से विरोध प्रदर्शन हो रहा है। टेलीविज़न पर अपने संबोधन में लेफ्टिनेंट जनरल अहमद जी सालेह ने कहा कि संकट से बाहर निकलने का कोई रास्ता फौरन तलाशना चाहिए जो संविधान के दायरे में हो। उन्होंने कहा कि स्थायी राजनीतिक हालात की एकमात्र गारंटी संविधान है.

उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 102 का भी हवाला दिया है। इस अनुच्छेद में प्रावधान है कि राष्ट्रपति यदि शासन करने के सक्षम नहीं हैं तो संवैधानिक परिषद ये घोषित कर सकती है कि राष्ट्रपति का पद खाली है।अल्जीरिया के आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ के दख़ल से इस घटनाक्रम में नाटकीय मोड़ आ गया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO