खेल

सुल्तान अज़लन शाह हॉकी में भारत ने मलेशिया को हराया

Posted on

भारत और मेज़बान मलेशिया के बीच मंगलवार को खेले गए सुल्तान अज़लन शाह हॉकी प्रतियोगिता में भारत ने 4-2 से जीत हासिल कर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला ले लिया.

मैच के 17वें मिनट में भारत के लिए सुमित ने गोल करने मे कामयाबी पाई. भारत की बढ़त ज़्यादा देर तक बरकरार नहीं रही और राज़ी रहीम ने मलेशिया के लिए गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया. मैच के 27वें मिनट में भारत के लिए सुमित कुमार ने गोल कर एक बार फिर भारत को आगे कर दिया.

तीसरे क्वार्टर में मिले पेनेल्टी कॉर्नर पर भारत के लिए वरुण कुमार ने गोल कर भारत को 3-1 से आगे कर दिया. चौथे क्वार्टर में मलेशिया की टीम एक और गोल करने में कायमाब रही लेकिन मैच के आखिरी मिनटों में भारत के लिए मंदीप सिंह ने गोल कर भारत की 4-2 से जीत सुनिश्चित कर दी.

इस जीत के साथ भारत के 7 अंक हो गए हैं और वो फ़ाइनल की दौड़ में बना हुआ है.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO