संसार

क्राइस्टचर्च: दो मस्जिदों में सामूहिक गोलीबारी में 50 लोगों की मौत

Posted on

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में दो मस्जिदों में सामूहिक गोलीबारी में 50 लोगों के मारे जाने के बाद न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि वे देश में नए बंदूक कानूनों की घोषणा करेंगी।

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में दो मस्जिदों में सामूहिक गोलीबारी में 50 लोगों के मारे जाने के बाद न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि वे देश में नए बंदूक कानूनों की घोषणा करेंगी। हमलावर 28 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ब्रेंटन टैरंट पर शनिवार को हत्या का आरोप लगाए गए थे। टारेंट को रिमांड पर ले लिया गया है और 5 अप्रैल को उसे एक बार फिर अदालत में पेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री अर्डर्न ने कहा कि हमले की जांच अलग तरीके से की जा सकती है। प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड में सभी बंदूक मालिकों को अपने हथियारों को आत्मसमर्पण करने की भी अपील की है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO