हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक बस को दिखाई हरी झंडी

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राज्य विधानसभा परिसर से शिमला शहर के लिए इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  
मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाने के उपरांत मीडिया से बातचीत में कहा कि शिमला शहर में ऐसी अन्य 50 बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन बसों में आधुनिक उपकरण स्थापित किए गए है और यह बसें प्रदूषण रहित होंगी। यह शिमला शहर के समृद्ध और स्वच्छ वातावरण की रक्षा के लिए एक कारगर कदम सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह बस यात्रियों को प्रदूषण रहित, शोर मुक्त और आरामदायक यात्रा का आनंद देगी।
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर, मुख्य सचिव बी.के.अग्रवाल, मुख्य सचिव परिवहन जे.सी.शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुंडू, एमडी एचआरटीसी डॉ. संदीप भटनागर सहित अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO