खेल

विंडीज 10 साल बाद इंग्लैंड से द्विपक्षीय सीरीज जीती

Posted on

वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया

खेल- वेस्टइंडीज ने तीन टेस्ट की सीरीज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत से वेस्टइंडीज ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। वेस्टइंडीज ने 10 साल बाद दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली विजडन ट्रॉफी जीती। विंडीज ने तीन टेस्ट की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली।
तीसरा मैच 9 फरवरी से सेंट लूसिया में खेला जाएगा।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 2009 में 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से हराया था। सीरीज का तीसरा मैच 9 फरवरी से सेंट लूसिया में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड को दूसरी पारी में 132 रन पर ऑलआउट कर दिया। वेस्टइंडीज ने जीत के लिए जरूरी 17 रन बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिए। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 187 जबकि वेस्टइंडीज ने 306 रन बनाए थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO