भारत

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक देश को समर्पित

Posted on

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक राष्ट्र को समर्पि‍त करते हुए कहा कि जब समाज सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ता है, तभी बड़े-बड़े संकल्प पूरे होते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री ने बापू की 150वीं जन्म जयंती तक पूरे देश को खुले में शौच से मुक्त करने की जरुरत जतायी।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी पुण्यतिथि पर अपनी श्रद्धांजलि दी। नवसारी जिले के दांडी में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक को देश के नाम समर्पित कर दिया। अब ये स्मारक आम लोगों के लिए भी खुल गया है। करीब 15 एकड़़ क्षेत्र में फैले इस स्मारक में 24 दिन तक चले नमक सत्याग्रह की घटनाओं और कहानियों का बेहद खूबसूरती से चित्रण किया गया है।  

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO