खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन के फ़ाइनल में नाओमी ओसाका का पेट्रा क्विटोवा से सामना

Posted on

चौथी वरीयता प्राप्त नाओमी ओसाका ने कैरोलिना प्लिसकोवा को हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली है.  फ़ाइनल में उनका मुकाबला चेक गणराज्य की आठवीं वरीयता प्राप्त पेट्रा क्विटोवा से होगा.

सेमीफाइनल मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त ओसाका का सामना सातवीं वरीयता प्राप्त चेक रिपब्लिक की कैरोलिना प्लिस्कोवा के साथ था. इस मुकाबले को ओसाका ने 6-2, 4-6, 6-4 से अपने नाम किया.

वहीं एक अन्य सेमीफ़ाइनल में पेट्रा क्विटोवा ने अमेरिका की डेनियल कोलिन्स को सीधे सेटों में 7-6, 6-0 से हराया. दो ग्रैंडस्लैम जीत चुकी पेट्रा क्विटोवा 2014 के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची थीं.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO