संसार

WTO प्रमुख : चुनौतियों से निपटने के लिए उठाए तत्‍काल कदम

Posted on

विश्‍व व्‍यापार संगठन के प्रमुख रोबर्टो अजवेदो ने उभरते वैश्विक व्‍यापार चुनौतियों से निपटने के लिए तत्‍काल कदम उठाने का किया आह्वान। दावोस में विश्व आरथिक मंच को किया संबोधित।

विश्‍व व्‍यापार संगठन के प्रमुख रॉबर्टो अजवेदो ने उभरती वैश्विक व्‍यापार चुनौतियों से निपटने के लिए तत्‍काल कदम उठाने का आहवान किया है। उन्‍होंने आगाह किया है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। दावोस में विश्‍व आर्थिक मंच की बैठक में श्री अजवेदो ने विश्‍व नेताओं से बहुपक्षीय व्‍यापार समझौता करने का आग्रह किया है।

अजवेदो ने कहा कि अब चुनौतियां पहले से बड़ी हैं। उन्‍होंने कहा कि व्‍यवस्‍था को वैश्विक वास्‍तविकता के अनुरूप काम करना चाहिए क्‍योंकि दुनिया पहले के मुकाबले तेजी से बदल रही है। यह वैश्‍विक वृद्धि पर विपरीत असर डाल रहा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO