संसार

ब्राजील: दो बैंकों में डकैती के प्रयास को पुलिस ने किया विफल

Posted on

अपराधियों ने बंधकों की हत्या कर दी और पुलिस ने हमलावरों को मार गिराया

ब्राजील के मिलाग्रेस शहर में दो बैंकों में डकैती के प्रयास को कल पुलिस ने विफल कर दिया। इस क्रम में एक बच्चे सहित पांच बंधक और छह बैंक लुटेरे मारे गए। स्थानीय मेयर ने ये जानकारी दी। सेआरा प्रांत के मिलाग्रेस शहर में हुई इस हिंसा में पुलिस और हथियारबंद लुटेरों के बीच गोलीबारी हुई। मेयर ने कहा कि बंधकों में एक बच्चे सहित चार लोग एक ही परिवार से थे। विमान पकड़ने के लिए नजदीकी हवाई अड्डा की ओर भाग रहे लुटेरों ने उन्हें पकड़ लिया था। अपराधियों ने बंधकों की हत्या कर दी और पुलिस ने हमलावरों को मार गिराया। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। हमलवारों के पास से मिले वाहनों से गोला बारुद भी बरामद किया गया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO