खेल

भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच शुरू

Posted on

भारतीय टीम में रोहित शर्मा को शामिल किया गया है जबकि हनुमां विहारी को टीम में जगह नहीं मिली है

एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। भारत की शुरूआत खराब रही सलामी बल्लेबाज के एल राहुल 2 रन बना कर हेजलवुड की गेंद पर एरोन फिंच द्वारा कैच आउट हो गए। मुरली विजय 11 रन के निजी स्कोर पर मिशेल स्टार्क की गेंद  पर आउट हो गये। कप्तान विराट कोहली तीन रन बनाकर पेट कमिंस की गेंद पर उस्मान ख्वाजा द्वारा कैच आउट हो गये। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे रहाणे भी हेजलवुड का शिकार बने। इस बीच चेतेश्वर पुजारा ने अर्धशतक पूरा किया। ताजा समाचार मिलने तक भारत ने 7  विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO