भारत

कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले में पूर्व कोयला सचिव और दो अन्य को 3 साल की सजा

Posted on

दिल्ली की एक अदालत ने कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले के एक मामले में पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता और दो अन्य नौकरशाहों को तीन साल की सजा सुनाई।

अदालत ने जिन अन्य दो नौकरशाहों को कैद की सजा सुनाई उनमें ए क्रोफा और के सी समारिया शामिल हैं। अदालत ने तीनों नौकरशाहों पर 50-50 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है। लेकिन चूंकि इन नौकरशाहों की सजा चार साल से कम थी, इसलिए अदालत ने उन्हें बाद में जमानत दे दी।

यह घोटाला केन्द्र की पिछली यूपीए सरकार के दौरान पश्चिम बंगाल में मोइरा और मधुजोर कोयला खदानों को विकास मेटल्स एडं पावर लिमिटेड को देने से जुड़ा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO