संसार

सत्ता संघर्ष में विफल आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री ने दिया इस्तीफा

Posted on

सिडनीः आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पद के लिए सत्ता संघर्ष में विफल होने के बाद विदेश मंत्री जूली बिशप ने आज कहा कि वह अपना पद छोड़ रही हैं। लिबरल पार्टी की उपप्रमुख बिशप शुक्रवार को नेतृत्व की चुनौती में पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल का स्थान लेने के लिए तीन उम्मीदवारों में एक के रुप में मैदान में उतरी थीं लेकिन उन्हें सहयोगियों का सबसे कम समर्थन उन्हें मिला था। वैसे ओपनियन पोल में मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता सामने आयी थी। उनकी विदाई के बाद अब सवाल उठने लगा है कि क्या वह पार्टी की राजनीति और आस्ट्रेलिया में महिलाओं को परिसीमा में बांधने की शिकार हुई। वह आस्ट्रेलिया सरकार में बिरले महिला आवाज थीं।उन्होंने कहा कि  मैं बतौर विदेश मंत्री के पद से मंत्रिमंडल से इस्तीफा दूंगी।उन्हें नेतृत्व के लिये हुए मतदान में 85 में महज 11 वोट ही मिले थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO