भारत

लालू यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ीं

Posted on

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. रेलवे टेंडर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने लालू यादव, राबड़ी यादव, तेजस्वी यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की. लालू यादव के परिवार पर आईआरसीटीसी के दो होटलों के टेंडर में हेराफेरी का आरोप है. इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में 16 अप्रैल को आरोप-पत्र दायर किया था. इससे पहले लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा. अदालत ने लालू प्रसाद की ओर से दायर औपबंधिक जमानत याचिका की अवधि को तीन महीने बढ़ाने से इंकार कर दिया है. अब लालू यादव को 30 अगस्त तक सरेंडर करना होगा. इस दौरान लालू प्रसाद की ओर से अदालत में पक्ष रखते हुए बीमारियों का हवाला देते हुए औपबंधिक जमानत अवधि को बढ़ाने का आग्रह किया गया, लेकिन अदालत ने उसे खारिज़ कर दिया.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO