संसार

ऑस्ट्रेलिया सरकार में नेतृत्व संकट

Posted on

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकॉम टर्नबुल अपनी पार्टी के विरोधी से नेतृत्व में दूसरी बार परिवर्तन की चुनौती का सामना कर रहे है। हाल में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में तीन कैबिनेट मंत्रियों ने टर्नबुल से अपना समर्थन वापस ले लिया है। प्रधानमंत्री टर्नबुल की लिबरल पार्टी गठबंधन सरकार में सबसे बड़ी पार्टी है। टर्नबुल को मंगलवार को पार्टी के अंदर हुए मतदान में मामुली जीत से चुना गया था लेकिन अब फिर से आई चुनौती के कारण उनकी स्थिति कमजोर लगती है। ऊर्जा नीति पर मतभेदों और लगातार खराब मतदान के कारण प्रधानमंत्री टर्नबुल दबाव में है। हाल में क्वीन्सलैंड मे हुए उपचुनाव में उनकी पार्टी हार गई थी और अगले वर्ष मई में आम चुनाव होने हैं। विपक्षी लेबर पार्टी ने सरकार पर अनिश्चितता का आरोप लगाया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO