संसार

सीरिया: धमाके में बच्चों समेत 39 नागरिकों की मौत

Posted on

सीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रांत इदलिब में हथियारों के एक डिपो में धमाके में कम से कम 39 लोगों की मौत। मरने वालों में बच्चे भी शामिल। सीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रांत इदलिब में एक धमाके में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई है। विस्फोट की वजह से पांच मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें कई लोग दब गए। मरने वालों में 12 बच्चे शामिल हैं । धमाके के असर से एक इमारत पूरी तरह तबाह हो गई. खबरों के मुताबिक धमाका सारमडा शहर में हुआ। जिस इमारत को नुकसान पहुंचा है, वहां एक हथियार तस्कर ने हथियार रखे हुए थे। धमाके के बाद बचावकर्मियों को मलबा हटाने के लिए बुलडोज़रों का इस्तेमाल करना पड़ा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO