भारत

राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव आज

Posted on

आज होने वाले राज्यसभा के उपसभापति के चुनाव के लिए एनडीए की ओर से हरिवंश तो विपक्ष की ओर से बी के हरिप्रसाद ने भरा पर्चा, एकजुट एनडीए को बाहर के दलों से भी मिल रहा है समर्थन, विपक्ष को भी जीत का भरोसा। राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए आज होने वाले चुनाव के लिए एनडीए और कांग्रेस आमने सामने है, एनडीए ने जहां हरिवंश को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने बीके हरिप्रसाद को विपक्ष का उम्मीदवार बनाया। दोनों पक्षों ने कल नामांकन भी दाखिल कर दिया। राज्यसभा के उपसभापति पद का चुनाव 9 अगस्त यानी आज सुबह 11 बजे होगा। पीजे कुरियन के जुलाई में सेवानिवृत्त होने के बाद से राज्यसभा के उपसभापति का पद खाली है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO