भारत

पश्चिम बंगाल में नाव डूबने से सात लोगों की मौत, एक लापता

Posted on

कोलकाताः दक्षिण 24 परगना जिले में शुक्रवार को हुगली नदी में रेत के टीले से टकराने के बाद मछली पकडऩे वाली एक नाव डूब गई जिससे सात व्यक्तियों की मौत हो गयी और एक अन्य लापता हो गया। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर मछुआरें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सात लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है और एक लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO