खेल

शरण और सिताक की जोड़ी अटलांटा ओपन से बाहर

Posted on

नई दिल्लीः दिविज शरण और आर्टेम सिताक की शीर्ष वरीय जोड़ी आज यहां एटीपी अटलांटा ओपन के पहले दौर में रोमेन अर्नेयोडो और जेरेमी चार्डी की जोड़ी से सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गयी। विम्बलडन क्वार्टरफाइनल तक पहुंचने वाली भारतीय – न्यूजीलैंड की जोड़ी को मोनाको और फ्रांस के जोड़ीदारों से 4-6 5-7 से हार मिली। इससे केवल पूरव राजा ही इस 748450 डालर के हार्डकोर्ट टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय बचे हैं। राजा और केन स्कुपस्की क्वार्टरफाइनल में टेलर फ्रिट्ज और कैमरोन नौरी की जोड़ी से भिड़ेंगे। लिएंडर पेस और उनके अमेरिकी जोड़ीदार जेमी सेरेटानी भी पहले दौर में हारकर बाहर हो गये थे। भारतीय चुनौती पहले ही एकल स्पर्धा में समाप्त हो चुकी है जिसमें रामकुमार रामनाथन और क्वालीफार प्रज्नेश गुणेश्वरन को पहले दौर में हार मिली थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO