संसार

पाकिस्तान चुनाव: प्रतिबंधित गुटों से जुड़े उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने पर चिंता

Posted on

पाकिस्तान के कई सांसदों ने प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने की मंजूरी दिए जाने को लेकर चिंता जताई है। इन सांसदों का मानना है कि अगर प्रतिबंधित संगठन से जुड़े लोग चुनाव जीतते हैं तो ऐसे में संसद में आतंकवादियों का जमावड़ा हो जाएगा। पीएमएल-एन के सीनेट सदस्य परवेज राशिद, पीपीपी की प्रमुख सदस्य शेरी रहमान ने आगाह किया कि ऐसे उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने की अनुमति देने से वे मुख्य धारा में आ जाएंगे। अमेरिकी ने भी इन उम्मीदवारों को लेकर चिंता जताई है। अमेरिका ने पाकिस्तान सरकार को इस पर कार्रवाई करने को कहा है। पाकिस्तान में 25 जुलाई को चुनाव होने हैं। इन चुनावों में सुरक्षा एजेंसियों और प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के प्रत्याशियों के बीच रिश्तों को लेकर खबरें आ रही हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO