भारत

देश में कोविड से स्‍वस्‍थ होने की दर बढ़कर 90.80 प्रतिशत हुई देशभर में कोविड से स्‍वस्‍थ होने की दर बढ़कर 90.80 प्रतिशत हो गई है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार पिछले सोलह दिन से कोरोना के नए मामलों की तुलना में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्‍या अधिक बनी हुई है.

Posted on

कोरोना संक्रमण की साप्‍ताहिक दर फिलहाल 9.84 प्रतिशत है. दैनिक सक्रिय मामलों की दर 8.36 प्रतिशत है और यह पिछले पांच दिनों से 10 प्रतिशत से कम के स्‍तर पर बनी हुई है.शुक्रवार को एक लाख 73 हजार रोगियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. यह पिछले 45 दिनों में सबसे कम है.शुक्रवार को दो लाख 84 हजार 601 रोगी कोरोना से ठीक हुए. फिलहाल 22 लाख 28 हजार 724 लोगों का इलाज चल रहा है.शुक्रवार को तीन हजार 617 लोगों की कोरोना से मौत हुई. इसके साथ ही अब तक कोरोना से हुई मौतों की संख्‍या बढ़कर तीन लाख 22 हजार 512 हो गई है.देश में अब तक बीस करोड़ 89 लाख लोगों को कोरोना की वैक्‍सीन दी जा चुकी है. शुक्रवार को तीस लाख 62 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए गए.भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने बताया कि शुक्रवार तक 34 करोड़ 11 लाख 19 हजार से अधिक कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी थी. इनमें शुक्रवार को 20 लाख 80 हजार से अधिक नमूनों की जांच शामिल है.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO