व्यापार

हरियाणा की मंडियों में खरीदे गए गेहूं के लिए 5 मई, 2021 तक लगभग 12379 करोड़ रुपये की अदायगी सीधे किसानों के खातों में

Posted on

चण्डीगढ़ – हरियाणा की मंडियों में खरीदे गए गेहूं के लिए 5 मई, 2021 तक लगभग 12379 करोड़ रुपये की अदायगी सीधे किसानों के खातों में की गई है। इसके अतिरिक्त, अब तक 499154 किसानों के 923006 जे. फार्म बनाए गए।मंडियों में अब तक कुल 80.54 लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कोरोना महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप को रोकने के लिए 9 मई, 2021 तक लगाए गए पूर्ण लोकडाउन के दौरान सभी मंडियों में गेंहू की खरीद का कार्य रोक दिया गया है। लेकिन मंडियों में खरीदे गए गेहूं का उठान दैनिक आधार पर सुनिश्चित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस दौरान मंडियों एवं खरीद केन्द्रों में आने के लिए गेट पास भी जारी नहीं किए जा रहे हैं। अत: किसानों से आग्रह है कि वे इस महामारी के दौरान घर पर ही रहें और बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर न निकलें।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO