हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने गग्गल हवाई अड्डे पर राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के गग्गल हवाई अड्डे पहुंचने पर राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट कार्य मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। श्री नड्डा धर्मशाला में आयोजित राज्य भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करने के लिए प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे।प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए सैंकड़ों लोगों ने सड़क के दोनों किनारों पर खड़े इन नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। खुली जीप में सवार इन नेताओं ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चैधरी, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री श्री राकेश पठानिया, विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज, सांसद किशन कपूर और इन्दु गोस्वामी, राज्य भाजपा महासचिव त्रिलोक जमवाल एवं राकेश जमवाल और विधायकगण मुल्ख राज प्रेमी, विशाल नेहरिया एवं जियालाल तथा पूर्व सांसद कृपाल परमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO