भारत

बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 22,75,706 रुपए मूल्य के 4 सोने के बिस्कुट के साथ तस्करों को पकड़ा

Posted on

सीमा सुरक्षा बल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से 22,75,706 रुपए मूल्य के 4 सोने के बिस्कुट के साथ दो भारतीय तस्कर को पकड़ा। विश्वस्त सूचना पर कंपनी कमांडर सीमा चौकी नातना ने दो टीमों के साथ एक बिशेष अभियान चलाया, इस अभियान के परिणामस्वरूप 9 :30 बजे नातना मोड़ से तस्कर असरफुल सेख को बस में दबोच लिया गया।सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने 17 फ़रवरी, 2021 को दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तहत तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए एक तस्कर को 4 सोने के बिस्कुट के साथ रंगे हाथ पकड़ा। जब्त सोने की बिस्कुट का कुल वजन 466. 62 ग्राम है जिसकी कीमत भारतीय बाजार में ₹ 22,75,706 / -है। जब्त सोने की बिस्कुट को सीमा चौकी नातना ,84 वाहिनी के क्षेत्र से तस्करी करने की कोशिश की जा रही थी।सीमा सुरक्षा बल के ख़ुफ़िया शाखा से एक विश्वस्त सुचना प्राप्त हुआ कि सीमा चौकी नातना, 84वीं वाहिनी, सेक्टर- बहरामपुर के क्षेत्र में राज्यमार्ग-11 से सोने की तस्करी होने वाली है। सीमा सुरक्षा बल के विश्वस्त सूचना पर कंपनी कमांडर सीमा चौकी नातना ने दो टीमों के साथ एक बिशेष अभियान चलाया, जिसमें एक टीम जो तस्कर नाम- असरफुल को बेतिया मार्केट के तरफ से घेरने की कोशिश कर रहे थे और दुसरा टीम जो मोबाइल चेक पोस्ट के नजदीक नटना मोड़ से तस्कर को घेरने की कोशिश कर रहे थे। तस्कर को नातना मोड़ पर बस से उतरा गया और उसे सिमा चौकी नातना लाया गया। सिमा चौकी लाने के बाद उसको सर्च किया गया और उसके पास से 4 गोल्ड बिस्कुट बरामद किया गया जो की उसने अपने पैंट में बेल्ट के निचे छिपा रखा था। पकड़े गए तस्कर से प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम- अशरफुल शेख, पिता -समद शेख, उम्र -27 ,ग्राम -टोपला मुस्लिम पारा ,थाना- थनरपारा ,जिला-नदिया, पश्चिम बंगाल बताया तथा उसने बताया की वह यह सोना नासिर मंडल, उम्र – 28 साल, पिता- औलाद मंडल, ग्राम- ओल्ड बिस्टगंज, थाना- टेहटो, जिला- नदिआ से प्राप्त किया और इसे राणाघाट में देने जा रहा था। अशरफुल द्वारा दिए गए जानकारी आधार पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने नाशिर मंडल को दबोचा। नाशिर मंडल ने पूछताछ के दौरान यह बताया की वह यह सोना सुकरू अली, उम्र – 32 साल, पिता – जरुद्दीन शेख, गांव – ओल्ड बिस्टूगंज, थाना – टेहटा, जिला – नदिया और मोहसिन अली , उम्र – 48 साल, पिता- जरुद्दीन अली, गांव- पतमनगर, पोस्ट – कनाई नगर, थाना – टेहटा, जिला -नदिया से लिया। पकड़ा गया तस्कर और जब्त किये गए 4 गोल्ड बिस्कुट को जरुरी करवाई के बाद कस्टम ऑफिस टेहटा,जिला -नदिया सौप दिया गया है।

 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO