पंजाब

पंजाब की तरक्की को परख कर वोटरों ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया: बलबीर सिद्धू

Posted on

स्वास्थ्य एवं श्रम मंत्री ने मोहाली निवासियों का किया धन्यवाद

चंडीगढ़ – पंजाब के वोटरों ने राज्य की तरक्की को देखते हुए सकारात्मक सोच के साथ कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया है और बड़ी संख्या में पंजाब के स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इस बात का प्रगटावा स्वास्थ्य एवं श्रम मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता स. बलबीर सिंह सिद्धू ने नगर निगम मोहाली के मतदान में मिली बड़ी जीत के उपरांत किया।स. बलबीर सिद्धू ने बताया कि मोहाली नगर निगम चुनावों में 50 सीटों में से 38 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि मोहाली के समझदार वोटरों ने आम आदमी पार्टी, अकाली दल और भाजपा को नकार कर मुकाबले से ही बाहर कर दिया और यह पार्टियाँ अपना खाता खोलने में असफल रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आए नतीजों ने साबित कर दिया है कि वोटरों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के व्यापक विकास कार्यों को देखते हुए नगर निगम और नगर परिषद और नगर पंचायतों की चुनावों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों में विश्वास जताया है।मोहाली के वोटरों का धन्यवाद करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने मोहाली शहर के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है और विशेष तौर पर कोरोना महामारी के समय लगे लॉकडाउन के दौरान भी शहरी सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुँचाया है, जिसके लिए हमारी पार्टी को विशाल जन समर्थन मिला है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि आगे भी मोहाली शहर के विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर जारी रखा जाएगा।स. सिद्धू ने कहा कि इस जीत ने साबित कर दिया है कि राज्य के लोगों ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा हर क्षेत्र में लोक हित के लिए उठाए गए कदमों और पहलकदमियों में विश्वास जताते हुए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को चुना है। उन्होंने कहा कि इस जीत से यह भी सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस पार्टी 2022 में होने वाली विधान सभा चुनावों में भी बड़ी जीत हासिल करेगी।उन्होंने आगे कहा कि कृषि कानूनों के विरुद्ध किसानों की माँगों को मोदी की केंद्र सरकार गंभीरता से नहीं विचार रही और अकाली दल पार्टी ने भी लंबे समय तक इन कानूनों का समर्थन किया, जिसके लिए पंजाब के लोगों ने इन पार्टियों का पूरी तरह सफाया कर दिया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO