हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted on

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के निधन पर शोक व्यक्त किया जिनका निधन आज जिला कांगड़ा की फतेहपुर तहसील में उनके पैतृक गांव में हुआ। वह 78 वर्ष के थे।राज्यपाल ने अपने शोक सन्देश में कहा कि सुजान सिंह पठानिया को उनके समाज कल्याण की दिशा में किए गए कार्यों और योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। इस अपूर्णीय क्षति के लिए उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संदेवनाएं व्यक्त की हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि सुजान सिंह पठानिया एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ नेता थे, जो गरीबों और निम्न वर्ग के लोगों के कल्याण के प्रति सदा समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश और विशेषकर जिला कांगड़ा के विकास में उनके योगदान को सदा याद रखा जाएगा।जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO