पंजाब
नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायतों सम्बन्धी चुनाव प्रचार
तारीख 12 फरवरी, 2021 को शाम 05.00 बजे होगा बन्द 14 फरवरी, 2021 को पड़ेंगी वोटें
चंडीगढ़ – पंजाब राज्य की 8 नगर निगमों और 109 नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव प्रचार तारीख 12 फरवरी, 2021 को शाम 05.00 बजे समाप्त हो जायेगा। 16 जनवरी, 2021 को ऐलाने गए मतदान सम्बन्धी प्रोग्राम के अनुसार चुनाव प्रचार 12 फरवरी, 2021 को समाप्त हो जायेगा। उन्होंने बताया कि वोटों सम्बन्धी अपेक्षित चुनाव सामग्री और ई.वी.एम. मशीनों का वितरण 13 फरवरी, 2021 को पोलिंग पार्टियों को कर दिया जायेगा जबकि वोटें पड़ने का कार्य 14 फरवरी, 2021 को प्रातःकाल 08.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक होगा। जो वोटर शाम 04.00 बजे तक बूथ में दाखिल हो जाएंगे उनको वोट डालने का मौका दिया जायेगा। वोटों की गिनती काउंटिंग सैंटरों पर 17 फरवरी, 2021 को प्रातःकाल 09.00 बजे शुरू होगी।