मनोरंजन

अब नही सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज में आने वाली मोबाइल पर कॉलर ट्यून

Posted on

मोबाइल पर आने वाली कॉलर ट्यून शुक्रवार से बदल रही है।अभी अमिताभ बच्चन की आवाज में कॉलर ट्यून आप सुनते हैं। शुक्रवार से अमिताभ बच्चन की जगह महिला आर्टिस्ट की आवाज में कॉलर ट्यून सुनाई देगी। कोरोनाकाल में पिछले कई महीनों से अमिताभ बच्चन की आवाज में कोरोना संक्रमण से सम्बंधित सन्देश दिया जा रहा है जिसमे अमिताभ बच्चन लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय और क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए ये सब संदेश में कॉलर ट्यून आप सुनते हैं।इसके जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने का मकसद सरकार का रहा है लेकिन देश मे अब कोरोना वैक्सीन शनिवार से लगने वाली है तो अब केंद्र सरकार का फोकस कोरोना का टीका है।कोरोना का टीकाकरण शनिवार यानी 16 जनवरी से देशभर में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार से बदली हुई कॉलर ट्यून में आप कोरोना के टीका से सम्बंधित सन्देश सुन सकेंगे।कोरोना के टीके को लेकर तमाम तरह की अफवाहें भी आई हैं अब नई कॉलर ट्यून में लोगों को टीके को लेकर जागरूक किया जाएगा और सन्देश दिया जाएगा।अमिताभ बच्चन की आवाज में कॉलर ट्यून से पहले जसलीन भल्ला की आवाज में कॉलर ट्यून आप सुनते थे जिसमें कोरोना की कॉलर ट्यून होती थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO