शिमला

मुख्यमंत्री ने समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ लोहड़ी मनाई

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और उनकी धर्मपत्नी डा साधना ठाकुर ने आज सायं शिमला स्थित अपने सरकारी आवास ओक ओवर में शिमला नगर के लोगों के साथ लोहड़ी मनाई। समाज के विभिन्न वर्गों के लोग ओक ओवर पहुंचे और मुख्यमंत्री को पावन पर्व लोहड़ी की बधाई दी।मुख्यमंत्री ने लोहड़ी त्यौहार के अवसर पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर लोगों को गचक, गुड़ और रेवड़ियां भेंट कीं।शहरी विकास, नगर एवं नियोजन मंत्री सुरेश भारद्वाज, जनजातीय विकास मंत्री डा राम लाल मारकण्डा, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौण्डल, उप-महापौर शैलेन्द्र चैहान, महासचिव हिमाचल प्रदेश बाल कल्याण परिषद पायल वैद्य, नगर निगम के पार्षद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO