हॉकी
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम इस महीने छह मैचों के दौरे पर चिली जाएगी
कोरोना महामारी के ब्रेक के बाद लगभग एक साल बाद भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम इस महीने छह मैचों के दौरे पर चिली जाएगी।भारतीय जूनियर महिला टीम ने आखिरी बार दिसम्बर 2019 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन देशों का टूर्नामेंट खेला था। ये टीम अब 17 और 18 जनवरी को चिली की जूनियर टीम से खेलेगी। इसके बाद 20, 21, 23 और 24 जनवरी को चिली की सीनियर टीम से मुकाबला खेलेगी। कोच ने कहा है कि अक्टूबर में राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में लौटने के बाद इस टीम ने काफी मेहनत की है।