भारत

पीएम मोदी ने किया 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उदघाटन

Posted on

आज 16वें प्रवासी भारतीय दिवस की शुरूआत हुई जिसमें पीएम मोदी ने दुनियां के कोने कोने में मौजूद प्रवासी भारतीयों के योगदान की सराहना की तो भारत में पनप रही अपार संभावनाओं में निवेश का आह्वाहन भी किया। इस बार कोरोना के चलते ये सम्मेलन वर्चुअल तरीके से आयोजित हो रहा है जिसमें पीएम मोदी ने कोरोना काल में भी भारत के द्दारा दुनियां में पहुचाई गई मदद का जिक्र किया।कोरोना काल में आयोजित 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में दुनिया के कोने-कोने से जुड़े भारतीयों को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया तो उनके भाषण में प्रवासियों के योगदान की सराहना तो थी आत्मनिर्भर भारत पर भी जोर था खास बात ये थी इस बार सम्मेलन का थीम भी आत्मनिर्भर भारत में प्रवासियों का योगदान ही था । प्रधानमंत्री ने भारत से बाहर विदेश में रहकर भी अपनी मिट्टी से जुड़े रहने और भारत की मदद करने वाले प्रवासी भारतीयों का आभार प्रकट किया । कोरोना काल का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महामारी में भारत ने फिर दिखा दिया कि दुनिया में उसकी क्षमता की मिसाल नहीं है।प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के दौरान भारत ने जो सीखा है, वही अब आत्मनिर्भर भारत अभियान की प्रेरणा बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता से पूरी दुनिया का लाभ होगा। पीएम ने आत्मनिर्भर भारत में प्रवासियों की भूमिका को अहम करार दिया।प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्ष में प्रवासी भारतीयों ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान को और मज़बूत किया है और दुनिया के तमाम देशों के प्रमुखों के साथ बातचीत में इस बात का जिक्र किया है । भारत निर्माण में प्रवासी भारतीयों के योगदान की सराहना करते हुए पीएम ने कहा कि उनके लिए सरकार सभी जरुरी कदम उठा रही है।भारत के महान संत और दार्शनिक, संत थिरुवल्लुवर की कुछ तमिल में लिखी पंक्तियों का जिक्र करते हुए पीएमने कहा कि शांति का समय हो या संकट का, हम भारतीयों ने हर परिस्थिति का हमेशा डटकर मुकाबला किया है।जब भारत ने colonialism के विरुद्ध मोर्चा खोला, तो दुनिया के अनेक देशों में आजादी के संघर्ष के लिए ये प्रेरणा बन गया। जब भारत terrorism के सामने खड़ा हुआ, तो दुनिया को भी इस चुनौती से लड़ने का नया साहस मिला। भारत आज करप्शन को खत्म करने के लिए टेक्नोलॉजी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर रहा है। लाखों करोड़ रुपए, जो पहले तमाम कमियों की वजह से गलत हाथों में पहुंच जाते थे, वो आज सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंच रहे हैं। आपने देखा होगा, भारत ने जो नई व्यवस्थाएं विकसित की हैं, उनकी कोरोना के इस समय में वैश्विक संस्थाओं ने भी भूरि-भूरि प्रशंसा की है। आधुनिक टेक्‍नोलॉजी से गरीब से गरीब को Empower करने का जो अभियान आज भारत में चल रहा है, उसकी चर्चा विश्व के हर कोने में हैं, हर स्‍तर पर है।
प्रधानमंत्री कि आज नई पीढ़ी भले ही जड़ों से दूर हो गई हो, लेकिन उनका जुड़ाव भारत से बढ़ा है । कोरोना काल का जिक्र करते हुए भी प्रधानमंत्रियों ने प्रवासी भारतीयों की जमकर सराहन की और कहा कि इन चुनौतियों के बीच, विश्व भर में फैले भारतवंशियों ने जिस तरह कर्तव्य निभाया है, वो भारत के लिए भी गर्व की बात है और इससे दुनियाभर में भारतीय मूल के साथियों पर भरोसा और मजबूत हो रहा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO