मनोरंजन
कियारा आडवाणी ने जिम में जमकर बहाया पसीना
फिल्म अभिनेत्री कियारा आडवाणी मालदीव में रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 2021 का स्वागत करने के बाद मुंबई लौट आई है और अब वह जिम में जमकर पसीना बहा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में कियारा आडवाणी वेट उठा रही हैं और उन्होंने लिखा है, ‘2021 के लिए तैयार हो रही हूं।’ कियारा आडवाणी फिल्म कबीर सिंह में नजर आई थी। इसके पहले उन्होंने मालदीव वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एयरपोर्ट पर भी साथ नजर आई थी। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर की खबरें और तेज हो गई थी। कियारा आडवाणी ने हाल ही में राज मेहता की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म शेरशाह में भी नजर आएंगी। कियारा आडवाणी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है। कियारा आडवाणी की वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती हैlकियारा ने इंस्टाग्राम पर खुद का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह मी टाइम की बात कर रही थी। कियारा ने वीडियो में लिखा है, ‘स्विम। स्लीप। हाइड्रेट। खाओ। दोहराओ!’ कियारा बॉलीवुड एक्ट्रेस है और वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पसंद की जाती है। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच अफेयर की बात कही जाती है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। दोनों को अक्सर कई मौकों पर एक साथ देखा जाता हैं। कियारा आडवाणी अक्सर बिकनी में अपनी तस्वीरें शेयर करती है। मालदीव की हालिया फोटो भी खूब वायरल हुई है।वह एक ग्रे रंग की बिकनी और एक नीली पीली शर्ट में नजर आई थी। कियारा आडवाणी की फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती है। वह अपने फैंस से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में भी रहती हैं।