मनोरंजन

कंगना रनोट बयान दर्ज़ करवाने के बाद भोपाल रवाना, बोलीं- राष्ट्रवादियों को अकेला रहना पड़ता है

Posted on

नई दिल्ली – बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट के लिए शुक्रवार काफ़ी भाग-दौड़ वाला रहा। सोशल मीडिया के ज़रिए नफ़रत फैलाने के आरोपों को लेकर दर्ज़ एक मामले में बयान दर्ज़ करवाने के लिए कंगना मुंबई पुलिस के समक्ष हाज़िर हुईं, जिसके बाद वो भोपाल रवाना हो गयीं।कंगना ने ट्विटर के ज़रिए भोपाल जाने की सूचना दी, जहां वो धाकड़ फ़िल्म की शूटिंग करेंगी। कंगना अपनी तस्वीरों के साथ लिखा- अगर आप देश विरोधी हैं तो आपको सपोर्ट मिलेगा। काम, इनाम और प्रशंसा मिलेगी। अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो आपको अकेले खड़ा रहना होगा। अपना सपोर्ट सिस्टम ख़ुद बनिए और अपनी सत्यनिष्ठा की तारीफ़ कीजिए। इसके बाद कंगना ने लिखा- पुलिस स्टेशन पर घंटों ग्रिल होने के बाद भोपाल जा रही हूं। इसके बाद कंगना ने धाकड़ हैशटैग लिखा। बता दें, कंगना बहन रंगोली चंदल और वकील के साथ बांद्रा पुलिस स्टेशन बयान दर्ज़ करवाने पहुंची थीं। कंगना की सिक्योरिटी भी साथ थी। कंगना ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए दी तो ट्रेंड होने लगा था।धाकड़ एक स्पाई फ़िल्म है, जिसमें कंगना ज़रबदस्त एक्शन करते हुए दिखेंगी। धाकड़ का निर्देशन रज़नीश राज़ी घई कर रहे हैं। रज़नीश इससे पहले विज्ञापन फ़िल्में बनाते रहे हैं। फ़िल्म का निर्माण सोहेल मकलाई कर रहे हैं। धाकड़ की घोषणा एक टीज़र के साथ 2019 में की गयी थी। कंगना इसके अलावा तेजस की भी शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वो वायु सेना की अधिकारी के किरदार में नज़र आएंगी। जयललिता की बायोपिक थलाइवी पूरी हो चुकी है और इस साल रिलीज़ होने वाली है।अर्जुन रामपाल भी फ़िल्म का हिस्सा हैं। अर्जुन ने फ़िल्म को लेकर कहा था- मैं फ़िल्म को लेकर काफ़ी उत्साहित हूं। बेहद शानदार स्क्रिप्ट है। यह फ़िल्म मैंने कुछ समय पहले साइन की थी। फ़िलहाल फ़िल्म के लिए ट्रेनिंग ले रहा हूं। फ़िल्म के लिए रिहर्सल करना ज़रूरी है। इस फ़िल्म को विश्व स्तर का बनाने के लिए अब इसमें जाने-माने अंतरराष्ट्रीय डीओपी तेत्सुओ नगाता को जोड़ा गया है। जापानी मूल के नगाता फ्रेंच डायरेक्टर हैं और एकेडमी अवॉर्ड विनिंग फ़िल्मों के लिए मशहूर हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO