क्रिकेट

रिषभ पंत टेस्ट डेब्यू के बाद वर्ल्ड के दूसरे विकेटकीपर के मुकाबले सबसे ज्यादा कैच छोड़े होंगे- रिकी पोंटिंग

Posted on

नई दिल्ली – सिडनी में भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन भारतीय युवा विकेटकीपर रिषभ पंत ने अपनी खराब विकेटकीपिंग से निराश किया और काफी सुर्खियां भी बटोरी। रिषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की के दो कैच तीन ओवर के भीतर ही छोड़ दिए। उनकी इस खराब विकेटकीपिंग पर पूर्व कंगारू कप्तान रिकी पोटिंग ने अपनी नाराजगी जाहिर की। रिकी पोंटिंग ने कहा कि, रिषभ ने जो भी कैच छोड़े वो मुश्किल नहीं थे और उसे पकड़ा जा सकता था। वो भाग्यशाली रहे कि विल ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने कहा कि, जब रिषभ पंत ने कैच छोड़े होंगे तब उन्हें बुरा तो जरूर लगा होगा, लेकिन विल पुकोवस्की भी इन मौकों का ज्यादा बड़ा फायदा नहीं उठा पाए। रिषभ को सलाह देते हुए पोंटिंग ने कहा कि, उन्हें अपनी विकेटकीपिंग पर अभी और काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि, जब से उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया है उसके बाद से वो वर्ल्ड के अन्य विकेटकीपर के मुकाबले ज्यादा ज्यादा कैच छोड़ने वाले खिलाड़ी होंगे।आपको बता दें कि रिषभ पंत ने विल का दो बार कैच छोड़ा पहली बार आर अश्विन की गेंद पर तो दूसरी बार मो. सिराज की गेंद पर वो कैच होने से बचे। हालांकि वो दो बार कैच छूटने का ज्यादा फायदा नहीं उठा पाए और अपने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली पारी में 62 रन बनाए। तो वहीं कंगारू टीम ने सिडनी टेस्ट मैच के पहले दिन 2 विकेट पर 166 रन बनाए। मैच के पहले दिन मार्नस लाबूशाने ने नाबाद 65 रन तो वहीं स्टीव स्मिथ ने नाबाद 31 रन की पारी खेली। मैच के पहले दिन टीम इंडिया की तरफ से मो. सिराज और नवदीप सैनी को एक-एक सफलता मिली।

 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO