जीवन शैली

पंजाब अब तक बर्ड फ्लू से पूरी तरह सुरक्षित, सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार: विनी महाजन

Posted on

एन.आर.डी.डी.एल जालंधर एक दिन में 1500 नमूनों की जांच करने में सक्षम
चंडीगढ़ – पंजाब राज्य अब तक बर्ड फ्लू से पूरी तरह सुरक्षित है परन्तु पड़ोसी राज्यों में बर्ड फ्लू के कुछ मामलों के मद्देनजऱ सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस सम्बन्धी पंजाब की मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने आज मुख्य सचिव कार्यालय में दस सम्बन्धित विभागों के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग की। सभी सम्बन्धित विभागों को सख़्त हिदायतें जारी करते हुए मुख्य सचिव ने राज्य में बर्ड फ्लू के फैलाव को रोकने के लिए सावधानियां बरताने सम्बन्धी निर्देश जारी किये।श्रीमती विनी महाजन ने कहा कि बर्ड फ्लू के फैलाव को रोकने और संदिग्ध मामलों की लैब टेस्टिंग के लिए अपेक्षित योजनाबंदी और फंड उपलब्ध हैं। उन्होंने पशु पालन विभाग को एन.आर.डी.डी.एल, जालंधर से कोविड टेस्टिंग बंद करके, सिफऱ् पक्षियों के नमूनों की जांच के लिए ही इसका प्रयोग करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने बर्ड फ्लू टैस्ट के नतीजे बिना किसी देरी के तुरंत उपलब्ध करवाने सम्बन्धी भी निर्देश दिए।मीटिंग के दौरान श्रीमती विनी महाजन ने सभी सम्बन्धित विभागों को किसी भी संकट की स्थिति से निपटने के लिए तालमेल बनाकर काम करने की हिदायतें जारी कीं। पुलिस और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग को अपने-अपने क्षेत्रों में पैनी नजऱ रखने के लिए कहा गया है। यदि पोल्ट्री या अन्य पक्षियों की सामूहिक मौत का मामला सामने आता है तो उनको इस सम्बन्धी तुरंत अपने जि़ले के डिप्टी डायरैक्टर पशु पालन विभाग के पास रिपोर्ट करें। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को कहा कि किसी भी तरह की अफ़वाहों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम चलाएं।पशु पालन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वी.के. जंजूआ ने मीटिंग के दौरान मुख्य सचिव को बताया कि एन.आर.डी.डी.एल. जालंधर में एक दिन में 1500 नमूनों की जांच करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि एन.आर.डी.डी.एल. लैब जालंधर उत्तरी भारत के 5 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के सैंपलों की जांच करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक लैब को पंजाब के तरन तारन से बत्तखों के 4 सैंपल प्राप्त हुए हैं। इससे पहले हरियाणा ने 4 नमूने भेजे थे परन्तु कोई स्पष्ट नतीजा प्राप्त न होने के कारण हमारी टीमों ने हरियाणा से 57 और नमूने एकत्रित किये हैं और यू.टी. द्वारा सुखना झील से 2 नमूने भेजे गए हैं। यह सभी नतीजे कल शाम तक उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश से भेजे गए पक्षियों के सिफऱ् 2 नमूने ही पॉजि़टिव पाए गए हैं।पशु पालन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्रामीण विकास, जल सप्लाई और सेनिटेशन, राजस्व और पुनर्वास, वन एवं वन्य जीव, पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारी, डायरैक्टर सी.पी.डी.ओ., चण्डीगढ़ और गुरू अंग देव वैटीनरी एनिमल साईंसिस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर मीटिंग में शामिल हुए

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO