जीवन शैली

स्वास्थ्य विभाग पंजाब में नये साल 2021 के आगमन पर तीन नये डायरैक्टर शामिल

Posted on

चंडीगढ़ – नये साल 2021 के आगमन के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में तीन नये डायरैक्टर शामिल किये गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब के पद पर डॉ. गुरिन्दरबीर सिंह, डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) डॉ. आदेश कंग और डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (ई.एस.आई.) डॉ. ओम प्रकाश गोजरा की तरफ से पद संभाला गया। इस मौके पर मुख्यालय के समूह स्टाफ की तरफ से नवनियुक्त डायरेक्टरों का स्वागत किया गया और उनको विभाग के कामकाज में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया गया।जि़क्रयोग्य है कि डॉ. जी.बी. सिंह द्वारा अपनी सरकारी सेवा की शुरुआत स्वास्थ्य विभाग में बतौर मैडीकल अफ़सर साल 1988 में की गई और साल 2013 में उन्होंने एस.एम.ओ. के तौर पर तरक्की हासिल की। फरवरी 2020 में तरक्की के उपरांत उन्होंने सिविल सर्जन बरनाला में अपनी सेवाएं दीं। मौजूदा समय में डायरैक्टर का पद संभालने से पहले वह जि़ला मोहाली में सिविल सर्जन के पद पर सेवा निभा रहे थे। इसके अलावा पब्लिक हैल्थ स्पैशलिस्ट के तौर पर काम कर चुके डॉ. जी.बी. सिंह ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ काम किया और अमरीका और फ्रांस में प्रशिक्षण हासिल किया है।उनके द्वारा पद संभालने के उपरांत समूह कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाने की हिदायत की गई। डॉ. आदेश कंग, गायनीकालोजिस्ट ने अपनी सरकारी सेवा की शुरुआत साल 1988 में मैडीकल अफ़सर के तौर पर की और मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और रोपड़ में बतौर गायनीकालोजिस्ट सेवा निभा चुके हैं। उन्होंने साल 2013 में बतौर एस.एम.ओ. की तरक्की प्राप्त की और 2020 में बतौर सिविल सर्जन मोगा नियुक्त होने से पहले एस.एम.ओ. आई/सी एसडीएच खरड़, एस.एम.ओ. आई/सी सिविल अस्पताल मोहाली, डैजिग़नेटिड ऑफिसर (ख़ुराक) जि़ला लुधियाना में रहे और मौजूदा समय में वह सेफ्टी विभाग में स्टेट नोडल अफ़सर फूड के तौर पर सेवाएं निभा रहे थे। उनके पास सरकारी सेवा का बड़ा तजुर्बा है।इसी तरह डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (ई.एस.आई.) डॉ. ओम प्रकाश गोजरा द्वारा साल 1988 में सरकारी सेवा में बतौर मैडीकल अफ़सर शुरुआत की गई। साल 2020 में तरक्की के उपरांत सिविल सर्जन रहने के बाद वह राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण संस्था मोहाली में बतौर प्रिंसीपल नियुक्त हुए। इस मौके पर तीनों नव-नियुक्त डायरेक्टरों द्वारा समूह स्टाफ का उनकी तरफ से किये गए हार्दिक स्वागत के लिए धन्यवाद किया गया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO