पंजाब

पंजाब की नहरों में 1 से 8 जनवरी तक पानी छोडऩे का प्रोग्राम जारी

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब के जल संसाधन विभाग द्वारा रबी की फसलों के लिए 1 से 8 जनवरी, 2021 तक नहरों में पानी छोडऩे का प्रोग्राम जारी किया गया है। सरहिन्द कैनाल सिस्टम जैसे कि बिस्त दोआब कैनाल, सिंद्धवां ब्रांच, बठिंडा ब्रांच, पटियाला फीडर और अबोहर ब्रांच क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पाँचवी प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी।जल संसाधन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि भाखड़ा मेन लाईन में से निकलने वाली नहरें, जो ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। घग्गर लिंक और इसमें फीड होती घग्गर ब्रांच और पटियाला माइनर, जो ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचा पानी मिलेगा। हरीके सिस्टम के रजबाहों, जो ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा और ग्रुप ‘बी’ के रजबाहों को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचा पानी मिलेगा।उन्होंने आगे बताया कि अप्पर बारी दोआब में से निकलने वाली सभरों ब्रांच और इसके रजबाहों को पहल के आधार पर पूरा पानी दिया जायेगा, जबकि कसूर ब्रांच लोअर और मेन ब्रांच लोअर और इनके रजबाहों और लाहौर ब्रांच को क्रमवार बाकी बचा पानी मिलेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO