पंजाब
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य सरकार की डायरेक्टरी तक डिजिटल पहुँच बनाने के लिए ‘डिजीनैस्ट’ मोबाइल एप जारी
प्रिंट विज्ञापन का रिलीज़ ऑर्डर ऑनलाइन तरीके से जारी करने के सिस्टम का भी किया आगाज़
चंडीगढ़ – राज्य के लोक संपर्क विभाग के कामकाज को और ज्यादा स्वैचालित और प्रभावी बनाते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को वर्चुअल ढंग से मोबाइल एप ‘डिजीनैस्ट’ जारी की। इस पहल से लोग अपने स्मार्ट फोन के द्वारा एक बटन दबाने के साथ ही राज्य की सरकारी डायरेक्टरी तक डिजिटल पहुँच बना सकेंगे।मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की तरफ से मीडिया संस्थानों को विज्ञापन और भुगतान जारी करने की सारी प्रक्रिया में पारदर्शिता और कुशलता लाने के लिए ऑनलाइन पंजाब विज्ञापन रिलीज़ ऑर्डर सिस्टम का भी आगाज़ किया। यह सिस्टम विज्ञापन जारी करने और भुगतान करने की सारी प्रक्रिया को सुचारू बनाने में सहायता प्रदान करेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दोनों पहल लोक संपर्क विभाग और सम्बन्धित हिस्सेदारों विशेषतः आम लोगों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में जारी की पी.आर.इनसाईट के बाद ‘डिजीनैस्ट’ सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की एक अन्य नवीन खोज है जो डिजीटाईलजेशन के क्षेत्र में नये शिखरों को छूऐगी।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की तरफ से हाल ही में मोबाइल एप और वैब पोर्टल/पी.आर. इनसाईट/(लोक संपर्क का झरोखा) की शुरुआत की गई थी जिससे फीडबैक का निरीक्षण करने और उसके आधार पर नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने में सुधार लाया जा सकेगा जिससे राज्य में लोक समर्थकीय और पारदर्शी शासन यकीनी बनाया जा सके।‘डिजीनैस्ट’ नागरिकों को विभाग अनुसार अधिकारियों के संपर्क नंबर मुहैया करवाने में सहायक साबित होगी और अधिकारियों के साथ फोन या ई-मेल के द्वारा संबंध बनाने के योग्य बनाऐगी। पंजाब सरकार के कर्मचारी भी अपने एच.आर.एम.एस. पहचान पत्रों के द्वारा एप पर लॉग-इन कर सकते हैं जिससे अपने सहयोगी कर्मचारियों की सेवा मुक्ति और जन्म दिन तरीखों संबंधी अपने आप को अपडेट कर सकेंगे और एस.एम.एस. या वट्टसऐप के द्वारा शुभ इच्छाएं भेज सकेंगे।डिजीनैस्ट से अधिकारियों के तबादलों के आदेश भी प्राप्त किये जा सकते हैं। राज्य सरकार ऐसे आदेशों को जारी करने के लिए इस एप को अधिकारित एप बनाने की भी योजना बना रही है। गजटिड छुट्टियों, आरक्षित छुट्टियों और सप्ताह के छुट्टी वाले दिनों के विवरण समेत पंजाब सरकार की छुट्टियों के कैलंडर पर भी इस एप के द्वारा पहुँच बनाई जा सकती है। कैलंडर की एक विशेषता यह भी होगी कि हर महीने आने वाले आने वाले दिवस ‘संगरांद’ , ‘पूर्णिमा’ और ‘अमावस्य’ की तारीखें भी हासिल की जा सकेंगी।इसके अलावा एप का खबर सैक्शन लोगों को डिजिटल मोड के द्वारा खबरों तक पहुँच बनाने में मददगार साबित होगा। इसके अलावा ज़िलेवार और विशेष पहचान वाले शब्दों के प्रयोग के द्वारा खबरों की खोज करने में सहायता प्राप्त करेगा। इसके अलावा एप में टाईप करने या स्टाइलस का प्रयोग करके नोट्स बनाने का विकल्प होगा। इनके अलावा एप के मैगजीन सैक्शन के द्वारा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग और पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी, लुधियाना की तरफ से प्रकाशित किये जाते मासिक रसाले क्रमवार ‘पंजाब एडवांस’ और ‘प्रोग्रेसिव फार्मिंग’ भी पढ़े जा सकेंगे।दूसरी पहल ऑनलाइन रिलीज़ ऑर्डर सिस्टम सम्बन्धी पक्षों की तरफ से विज्ञापनों के आवेदन/माँग पत्रों के साथ दस्तावेज जमा करवाने की दस्ती प्रक्रिया को खत्म करेगा। यह पृथक कदम जहाँ समय की बचत करेगा और पारदर्शिता लायेगा वहीं विभिन्न विभागों और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग को रिलीज़ ऑर्डर की असली समय की निगरानी को भी यकीनी बनाऐगा।ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली विभागीय अधिकारियों और न्यूज एजेंसियों के लिए बिलों की स्थिति का पता लगाने, विभागों और खबर एजेंसियों के फॉरमैटों के प्रमाणीकरन, बेहतर रिपोर्टिंग प्रणाली और ऑडिट प्रक्रिया को जानने के लिए लाभदायक होगी। पंजाब विज्ञापन रिलीज़ ऑर्डर सिस्टम एन.आई.सी. पंजाब की तरफ से पूरे विस्तार में अध्ययन और मुकम्मल सरकारी प्रक्रिया की जाँच-पड़ताल करने के बाद बनाया गया है।