संसार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कोरोनावायरस राहत पैकेज बिल पर हस्ताक्षर किए

Posted on

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कोरोना वायरस राहत और खर्च पैकेज विधेयक पर हस्‍ताक्षर कर दिये हैं । इससे सरकार का काम काज आंशिक रूप से ठप्‍प होने से बच गया है।राष्‍ट्रपति ट्रंप ने शुरूआत में यह कहते हुए इस विधेयक पर हस्‍ताक्षर करने से मना कर दिया था कि वह लोगों को एकबार में ही बड़ा भुगतान करना चाहते हैं। इसमें देरी होने के कारण अमरीका के करोड़ों लोग बेरोजगारी भत्‍तों से कुछ समय के लिए वंचित हो गये थे। एक बयान में, अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह बेरोजगारी के फायदों की बहाली करने, एयरलाइन में काम करने वाले लोगों को फिर से काम पर भेजने और वैक्‍सीन के वितरण के लिए काफी अधिक धन राशि देने के लिए इस विधेयक पर हस्‍क्षातर कर रहे हैं।अगर राष्‍ट्रपति ट्रंप कल आधी रात तक इस विधेयक पर हस्‍क्षातर नहीं करते तो विधेयक पारित होने तक आंशिक रूप से सरकार का काम काज ठप्‍प हो जाता। लगभग एक करोड़ 40 लाख अमरीकी नागरिकों को बेरोजगारी भत्‍ता और नये राहत चैक मिलने में देरी हुई। अब बेरोजगारी भत्‍तों को फिर से बहाल कर दिया जायेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO