भारत

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे एक दिन की यात्रा पर लेह पहुंचे

Posted on

देश के थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे एक दिवसीय दौरे पर लेह पहुंचे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार नरवणे अग्रिम मोर्चे पर तैनात फायर एंड फ्यूरी दल का दौरा करेंगे।भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे एक दिन की यात्रा पर लेह पहुंचे। सेना प्रमुख के लेह पहुंचने पर उनका स्वागत फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन ने किया। थलसेना प्रमुख ने रेचिन ला समेत फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स की अग्रिम चौकियों का दौरा किया और एलएसी पर मौजूदा स्थिति का जायज़ा लिया।सेना प्रमुख नरवणे ने सेना की आपरेशनल तैयारियों को लेकर जानकारी दी गई। जनरल नरवणे ने रेचिन ला में स्थिति का मुआयना किया और सुरक्षा बलों के लिए सेना द्वारा बनाए गए बेहतर माहौल पर खुशी जताई।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO