पंजाब

श्री विनोद कुमार की तरफ से कॉफी टेबल बुक रिलीज़

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब राज्य के लोकपाल श्री विनोद कुमार की तरफ से आज यहाँ अपने कार्यालय में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के वकील श्री हरप्रीत संधू की तरफ से लिखित कॉफी टेबल बुक ‘कम्पेरेटिव स्टडी ऑफ लीगल सिस्टम ऑफ सिंगापुर एंड इंडिया’ रिलीज़ की गई।यह पुस्तक भारत और सिंगापुर के कानूनी प्रणाली पर तुलनात्मक अध्ययन के द्वारा प्रकाश डालती है। इसकी विशेषता यह है कि इसमें तस्वीरों के द्वारा भी जानकारी दी गई है।
इस मौके पर बोलते हुये पंजाब राज्य के लोकपाल श्री विनोद कुमार ने श्री हरप्रीत संधू को इस कार्य के लिए मुबारकबाद देते हुये कहा कि उनकी तरफ से यह बहुत ही सराहनीय प्रयास किया गया है, जिसका लाभ कानून की पढ़ाई करने वाले और कानून में रूचि रखने वाले लोगों को होगा। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक की खासियत यह है कि यह किताब भाषाई बंधन से मुक्त है और एक साधारण व्यक्ति तस्वीरों के जरिये इसको अच्छी तरह समझ सकता है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO