पंजाब

पंजाब की नहरों में 16 से 23 दिसंबर तक पानी छोड़ने का प्रोग्राम जारी

Posted on

चण्डीगढ़ – पंजाब के जल स्रोत विभाग की तरफ से रबी की फसलों के लिए 16 दिसंबर से 23 दिसंबर, 2020 तक नहरों में पानी छोड़ने का प्रोग्राम जारी किया गया है। सरहिन्द केनाल सिस्टम की नहरों जैसे कि सिद्धवां ब्रांच, बठिंडा ब्रांच, बिसत दोआब केनाल, अबोहर ब्रांच और पटियाला फीडर क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चैथी और पाँचवी प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी। भाखड़ा मैन लाईन में से निकलती नहरें, जो ग्रुप ‘ए ’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा जबकि घग्गर लिंक और इसमें फीड होती घग्गर ब्रांच और पटियाला माइनर जो ग्रुप ‘बी’ में हैं को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा। हरीके सिस्टम के ग्रुप ‘ए ’ के रजबाहों को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा और ग्रुप ‘बी’ के रजबाहों को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।उन्होंने आगे बताया कि अप्पर बारी दोआब केनाल में से निकलती लाहौर ब्रांच और इसके रजबाहों को पहल के आधार पर पूरा पानी दिया जायेगा जबकि मैन ब्रांच लोअर, कसूर ब्रांच लोअर और इनके रजबाहों और सभराओं ब्रांच को क्रमवार बाकी बचता पानी मिलेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO