शिमला

राज्य में भारत बंद का आह्वान पूर्णत असफल रहाः मुख्यमंत्री

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सभी विपक्षी दलों द्वारा समर्थित कुछ किसान नेताओं के भारत बंद के आह्वान को पूरी तरह से असफल बताया है। उन्होंने कहा कि भारत बंद का राज्य में कोई भी असर नहीं हुआ। शिमला में कांग्रेस और सीपीएम नेताओं द्वारा सड़क अवरूद्ध करने की कुछ घटनाओं को छोड़कर राज्य में यातायात पूरी तरह से सुचारू व सामान्य रहा।मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता राज्य में आम जनता का समर्थन हासिल करने में बुरी तरह से असफल रहे, क्योंकि राज्य के लोग यह जानते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये कृषि कानून किसानों के हित में हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विभिन्न किसान हितैषी निर्णय ले रही है।जय राम ठाकुर ने कहा कि विपक्षी पार्टियां राजनीतिक रूप से सक्रिय रहने के लिए ही इस मुद्दे को उछालने का प्रयास कर रही हैं। उन्हांने कहा कि यही राजनीतिक पार्टियां जो अब इस अधिनियम का विरोध कर रही हैं, उन्होंने मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए सरकार के कार्यकाल में इस बिल को पूर्ण समर्थन दिया था।मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह मामला बातचीत के माध्यम से शीघ्र ही सुलझा लिया जाएगा, क्यांकि देश के किसानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूर्ण विश्वास है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO